क्या बाएं कंधे का दर्द हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 14:20

हार्ट अटेक का कारण भी हो सकता है कंधे का दर्द, इसे न करें अनदेखा!

इस बार हम आपको कंधे में दर्द के बारे में बता रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ एसबी सोलंकी दे रहे हैं इससे जुड़ी जानकारी।

>कंधों में दर्द के क्या कारण हो सकते हैं?

कंधों में दर्द के हर उम्र में अलग-अलग कारण हो सकते हैं। अगर हम यंग जेनरेशन की बात करें तो बिना कोच के स्पोर्ट्स में हिस्सा लेना और जिम में एक्सरसाइज करना इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।

>इलाज के दौरान भी कंधों में दर्द कम न हो तो क्या उसे गंभीर माना जाए?

अगर इलाज के दौरान कंधों में दर्द हो रहा है तो पेशेंट को घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि कंधों के इलाज के दौरान 6 महीने से 2 साल तक दर्द रह सकता है। कंधों का दर्द धीरे-धीरे ही जाता है।

>अगर कंधों में दर्द के कारण मूवमेंट न हो तो क्या वह फ्रोजन शोल्डर कहलाएगा?

किसी भी तरह की चोट लगने या कंधों में मूवमेंट न होने की वजह से होने वाला दर्द फ्रोजन शोल्डर के कारण नहीं होता, इसलिए डॉक्टर की देख-रेख में ही इलाज कराएं।

>कंधों में दर्द के और क्या कारण हो सकते हैं?

कंधों में आर्थराइटस, चेस्ट वॉल या फिर गर्दन से भी दर्द आ सकता है। बाएं कंधे में दर्द हो तो यह हार्ट अटैक का भी लक्षण हो सकता है, इसलिए इसे अनदेखा न करें।

>किसी भी तरह के स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते समय और एक्सरसाइज के दौरान कोच और फिजिकल ट्रेनर की देख-रेख जरूरी है। साथ ही अगर आपको कंधों में बिना बात या किसी कारण दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि यह हार्टअटैक का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के पेशेंट्स को इसके लिए ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info